लक्ष्मणगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शेखीपुर निवासी कुलदीप ने चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अब वीडियो का भय दिखाकर पीड़िता से रुपए मांग रहा है। मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने पुलिस की मदद ली और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।