राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में 21 दिसंबर को अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। शहर के केशव स्कूल खेल मैदान में होने वाले इस सम्मेलन की पूरी जिम्मेदारी मातृ शक्ति को सौंपी गई है।
सम्मेलन में महिलाओं की कई टोलियां गठित की गई हैं और संपर्क टीमों का गठन भी किया गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। महिला सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन कूपन के जरिए किया जा रहा है। इस सम्मेलन की मुख्य वक्ता राष्ट्रवादी विचारक काजल हिंदुस्तानी होंगी। सम्मेलन में जिले की महिलाओं को आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है। इस मौके पर संघ के जिला कार्यवाह योगेंद्र सिंह, भारत विकास परिषद की मीना आर्य, सीमा जांगिड़ और प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।