आईएमए चूरू ने दी डॉ. रवि अग्रवाल को श्रद्धांजलि….

चिकित्सकों ने उनकी सेवा और कार्यशैली को किया याद

शनिवार को डीबी अस्पताल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चूरू की ओर से अस्पताल ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी डॉ. रवि अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी गई। चिकित्सकों ने डॉ. रवि के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

आईएमए सचिव डॉ. अरुण वर्मा और अध्यक्ष डॉ. राहुल कस्वां, वरिष्ठ एनेस्थेटिस्ट डॉ. प्रमोद अग्रवाल ने डॉ. अग्रवाल के कार्यशैली और व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. रेणू अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र कुंडारा, डॉ. पवन गोयल, डॉ. मोहम्मद आरिफ, डॉ. मुरलीधर, डॉ. रतन अग्रवाल, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. संदीप कुल्हरी, डॉ. जितेंद्र आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

abtakhindi news