आईसीआईसीआई बैंक द्वारा जिला स्टेडियम सीकर को वाटर कूलर आर.ओ. भेंट

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा जिला स्टेडियम सीकर को वाटर कूलर आर.ओ. भेंट

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा जिला स्टेडियम सीकर को वाटर कूलर आर.ओ. भेंट
सीकर

जिला स्टेडियम सीकर के नवनिर्मित मल्टी पर्पज इंडोर हॉल में खिलाड़ियों को मीठे एवं ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा एवं नगर परिषद आयुक्त की प्रेरणा से आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वाटर कूलर आर.ओ. सहित लगाकर जिला स्टेडियम को सप्रेम भेंट किए गए।
जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि वाटर कूलर आर.ओ. की सुविधा उपलब्ध होने से स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को आगामी ग्रीष्मकाल में ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था मिल सकेगी। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान काफी सुविधा मिलेगी।
जिला स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने भी इस सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी गोदारा ने आईसीआईसीआई बैंक परिवार एवं उनके अधिकारियों का इस जनहितकारी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक द्वारा नगर परिषद में भी दो वाटर कूलर आर.ओ. सहित स्थापित कराए गए हैं।
इस कार्यक्रम में आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारीगणों के साथ भगवान सहाय (वरिष्ठ सहायक), इस्लाम अली (हैंडबॉल प्रशिक्षक), नवनीत सिंह (बास्केटबॉल प्रशिक्षक), रतन सिंह (कबड्डी प्रशिक्षक), दुर्जन सिंह (एथलेटिक्स प्रशिक्षक) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS