आज से खाटूश्याम बाबा का लक्खी मेला शुरू…

शाम 5 बजे खुलेंगे पट, दर्शन के लिए बदली गई व्यवस्थाएं

खाटूश्याम बाबा का वार्षिक लक्खी मेला आज से शुरू हो गया, जो 12 दिन तक चलेगा। मुख्य मेला 10-11 मार्च को भरेगा। विशेष पूजा के लिए गुरुवार रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे, जो आज शाम 5 बजे खुलेंगे।

इस बार रींगस से पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को 35 किमी का सफर तय करना होगा, जो पहले 28 किमी था। भक्तों के सुगम दर्शन के लिए 14 लाइनें लगाई गई हैं, जिससे भीड़ नियंत्रित की जा सके। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है, जबकि VIP दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे।

abtakhindi news