आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान (विधानसभा सम्मेलन) का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान (विधानसभा सम्मेलन) का आयोजन

सीकर।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान (विधानसभा सम्मेलन) एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह के अवसर पर फतेहपुर के सूर्यमंडल में शनिवार को भाजपा का एक भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय सलाहकार श्री राजिक फ़र्शीवाला और देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाना उपस्थित रहे। इनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज बाटड़, भाजपा नेता श्री हरिराम रणवा, संयोजक श्री अनिल धींवा, पूर्व विधायक श्री रतन जलधारी, श्री गजानंद कुमावत, श्री बाबूसिंह बाजौर, श्री महेश शर्मा सहित जिले के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ‘हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी’ के संदेश पर केंद्रित रहा। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने कहा कि फतेहपुर क्षेत्र अब तक विकास से वंचित रहा है, लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेता श्रवण चौधरी के प्रयासों से यहां विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र ने देश में स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान दी है, और केंद्र सरकार की पारदर्शी नीतियों से आज हर योजना का लाभ सीधे जनता तक पहुँच रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की योजनाओं जैसे स्टार्टअप, मुद्रा लोन, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और मेक इन इंडिया के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समाज के हर वर्ग को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं — चाहे वह तीन तलाक का उन्मूलन हो या जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का हटाया जाना। इस अवसर पर भाजपा नेता और फतेहपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी श्रवण चौधरी ने मंच से कार्यकर्ताओं और जनता को भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि पिछले 30 वर्षों से फतेहपुर में भाजपा का कमल नहीं खिला है, लेकिन अब समय आ गया है जब हम सब मिलकर इस सूखे को खत्म करें और 2028 में भाजपा की विजय का परचम फहराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए फतेहपुर की जनता को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यक्रम के दौरान दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, नागरिकों और भाजपा परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आत्मनिर्भर भारत के इस जनसंकल्प को सफलता की ओर अग्रसर करने का प्रण लिया।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS