आबूसर में शेखावाटी हस्तशिल्प और पर्यटन मेले में रंगारंग कार्यक्रम…

वॉलीबॉल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या ने मेले की गरिमा बढ़ाई

आबूसर स्थित ग्रामीण हाट में चल रहे शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले में गुरुवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सुबह हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 14 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें स्वर्ण जयंती स्टेडियम की टीम विजेता रही। वहीं, शाम को जयपुर के कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसमें चरी, घूमर, भवई और कालबेलिया नृत्य शामिल रहे। शुक्रवार को मेला परिसर में महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

abtakhindi news