आयुर्वेद कॉलेज में विश्व ध्यान दिवस का आयोजन…

ध्यान और योग के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने पर जोर

आयुर्वेद कॉलेज में भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के आह्वान पर विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 21 दिसंबर को हर वर्ष विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर ने वर्चुअल माध्यम से ध्यान और योग का अभ्यास कराया।

स्वस्थ वृत्त एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महेश इन्द्रा ने ध्यान के महत्व पर विचार करते हुए नित्य ध्यान के अभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय सदस्य, छात्रों, नागरिक सुरक्षा कर्मियों और अशैक्षिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

abtakSikar