आयुष मंत्रालय के तहत प्रकृति परीक्षण अभियान का आयोजन…

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर की टीम ने शोभासरिया कॉलेज में किया परीक्षण

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में चल रहे देश के प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत शनिवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के चिकित्सकों ने शोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में छात्रों और स्टाफ का परीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रुप के कुल सचिव प्रदीप कुमार शर्मा और कॉलेज प्राचार्य डॉ. हर्षिता गर्ग ने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर की टीम का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के नोडल अधिकारी डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान 25 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसमें सरकारी और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य स्थानों पर लोगों का परीक्षण किया जाएगा और उन्हें उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह दी जाएगी।

abtakSikar