आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत का जिला मुख्यालय पर भव्य स्वागत…

कार्यकर्ताओं के साथ साझा की अपने कार्यकाल की उपलब्धियां

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत बुधवार देर शाम जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही, युवा कांग्रेस के महेश मोरदिया का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गहलोत ने आरसीए में अपने कार्यकाल के दौरान की गई उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, पूर्व पीसीसी सचिव रियाजत खान, हसन रियाज चिश्ती, सुखाराम घिंटाला, रामनिवास सहारण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय के पूर्व संयुक्त निदेशक डीके सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

abtakhindi news