जयपुर के पीएस क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंडर-16 तीन दिवसीय सीरीज का फाइनल मुकाबला आर-आर क्रिकेट एकेडमी और राजस्थान रॉयल्स एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें आर-आर एकेडमी ने 5 विकेट से जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 200 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें दिलीप सिंह ने 37 रन बनाए। आर-आर के गेंदबाज कमलेश जाखड़ ने तीन विकेट लिए।
जवाब में आर-आर एकेडमी ने 44.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 201 रन का लक्ष्य हासिल किया। आयुष चौधरी ने शानदार 87 रन नाबाद बनाए, जबकि दिनेश यादव ने 33 रन का योगदान दिया। मैच के बाद आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में आयुष चौधरी को तीन मैचों में 232 रन बनाने पर मैन ऑफ द सीरीज और सिद्धांत सेवदा को तीन मैचों में 7 विकेट लेकर बेस्ट गेंदबाज का अवॉर्ड दिया गया।