इंग्लिश पॉइंट एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन…

मुख्य अतिथियों ने बच्चों को किया प्रेरित, भाषा के महत्व पर दी गई सीख

सीकर के स्पोकन इंग्लिश इंस्टीट्यूट इंग्लिश पॉइंट एकेडमी में आज वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष जी ढाका, दयाराम जी पुनिया, सुजीत शर्मा, सितांशु शर्मा, कृष्णा शर्मा, अंकित अहलावत, शकील जी, मुनेश जी ओला और रामनिवास जी उपस्थित रहे।

मनीष जी ढाका ने बच्चों को प्रेरित करते हुए अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि कोचिंग के निर्देशक जय शर्मा ने भी वर्तमान समय में अंग्रेजी सीखने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर संस्थान के सदस्य अमीषा शर्मा, तिलक शर्मा, काजल जांगिड़ और मानसी जांगिड़ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

abtakhindi news