इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल को 37 मेडल……

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 37 मेडल और शानदार रैंक हासिल की

पालवास रोड, सीकर स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड क्लास आईसीएसई स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल जीके ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 मेडल जीते हैं। 22 विद्यार्थियों ने अंडर 250 इंटरनेशनल रैंक हासिल की है।

फ्लोरेटो के केशव, अव्यान, मिहिका व काव्या ने जोनल गोल्ड मेडल, वान्या ने जोनल सिल्वर मेडल, लक्ष्या, विदित, दक्ष व कार्तिक ने जोनल ब्रॉन्ज मेडल एवं कृषिव, मोरवी, आदित्य, हिमांग, युवेन, निमय, यशस्वी, श्रेया, दिव्यांशी, उर्विश, कीर्ति आदि विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस हासिल किया है। गौरतलब है कि फ्लोरेटो में प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थी को स्कूलिंग के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाती है।

abtakNewsSikar