इंटरनेशनल जीके ओलंपियाड में प्रिंस लोटस वैली के 6 विद्यार्थी ऑल इंडिया टॉप-10 रैंक में

इंटरनेशनल जीके ओलंपियाड में प्रिंस लोटस वैली के 6 विद्यार्थी ऑल इंडिया टॉप-10 रैंक में
इंटरनेशनल जीके ओलंपियाड में प्रिंस लोटस वैली के 6 विद्यार्थी ऑल इंडिया टॉप-10 रैंक में

सीकर
पिपराली सर्किल, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली व प्री-फाउण्डेशन के विद्यार्थियों ने यूनिफाइड इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 गोल्ड मेडल जीते हैं। साथ ही 6 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-10 रैंक में जगह बनाई है। प्रिंस लोटस वैली के उदयराज सिंह ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक, सलोनी सिंह ने तीसरी रैंक, दृष्टि पूनिया ने चौथी रैंक, आर्यन कुलारिया ने आठवीं रैंक, आदर्श ने नौवीं रैंक और आस्था शर्मा ने दसवीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को टेबलेट पीसी, नकद पुरस्कार, गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रिंस लोटस वैली प्रबंध निदेशक मनोज ढाका, प्रिंसिपल प्रोमिला यादव, काॅर्डिनेटर्स व शिक्षकों ने मेडल विजेता विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाइयां दी।
प्रिंस में स्कूलिंग के साथ ही विभिन्न ओलंपियाड्स, क्लेट, सीयूईटी, एसटीएसई, जेट आईसीएआर, सीए फाउंडेशन सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जा रही है।
abtakjhunjhunujhunjhunu hindi newsprincePRINCE EDUHUBprince schoolprince school sikarrajasthanSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS