इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में प्रिंस सीबीएसई को रिकाॅर्ड 134 मेडल…

प्रिंस एकेडमी के छात्रों की ओलंपियाड में शानदार सफलता

जयपुर-बीकानेर बाईपास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी एवं प्रिंस लोटस वैली के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 134 मेडल हासिल किये हैं। विद्यार्थियों द्वारा हासिल पदकों में 72 गोल्ड, 26 सिल्वर एवं 36 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
मैथ्स ओलंपियाड गणितीय कौशल एवं क्षमताओं का मूल्यांकन कर छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करता है। साथ ही गणित ओलंपियाड साइंस, इंजीनियरिंग, इकोनॉमिक्स व अन्य क्षेत्रों में कॅरियर निर्माण हेतु महत्वपूर्ण है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी एवं प्रिंसिपल पूनम चौहान ने पदक विजेता विद्यार्थियों का स्कूल कैंपस में माल्यार्पण कर सम्मान किया।

abtakhindi news