इंडियन एयरफोर्स में प्रिंस डिफेंस एकेडमी के रिकॉर्ड 276 चयन
इंडियन एयरफोर्स लिखित भर्ती परीक्षा सितम्बर, 2025 के परिणाम में पालवास, सीकर स्थित प्रिंस डिफेंस एकेडमी से रिकॉर्ड 276 चयन हुए हैं। एक्स ग्रुप में 113 एवं वाई ग्रुप में 163 चयन हुए हैं। इस परिणाम में प्रिंस डिफेंस एकेडमी की 33 छात्राओं ने भी सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रिंस डिफेंस एकेडमी में जश्न का माहौल रहा। निदेशक जोगेंद्र सुण्डा ने कहा कि इस उपलब्धि में सालभर किये गये शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक प्रयास एवं परीक्षा हेतु चलाई गई दी स्काई स्ट्राइक टेस्ट सीरीज की अहम भूमिका रही। प्रिंस डिफेंस एकेडमी द्वारा दिया गया यह परिणाम देशभर में ऐतिहासिक है। चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों के लिए ग्रुप डिस्कशन, साइकोलॉजी एवं फिजिकल के विशेष बैच 12 नवम्बर से शुरू हो रहे हैं। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक कैप्टन रामकरण चौधरी, एकेडमिक हेड प्रदीप जांगड़ा, छात्रावास अधीक्षक राधेश्याम यादव आदि ने चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं फिजिकल ट्रैनर्स को बधाइयाँ दी।