इंडियाज गाॅट टैलेंट शो में प्रिंस के 1100 विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति

इंडियाज गाॅट टैलेंट शो में प्रिंस के 1100 विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति
इंडियाज गाॅट टैलेंट शो में प्रिंस के 1100 विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति
एक स्वर में वंदे मातरम गीत सुनकर जजेज भी हुए भावुक.

सीकर
शिक्षा नगरी सीकर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुई है। देशभर में प्रसिद्ध इंडियाज गाॅट टैलेंट कार्यक्रम में सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी एवं प्रिंस लोटस वैली के 1100 से अधिक विद्यार्थियों ने एक स्वर में वंदे मातरम गीत गाया। शो के जजेज नवजोत सिंह सिद्धु, बाॅलीवुड अभिनेत्री मलाईका अरोड़ा एवं सिंगर शान ने प्रिंस के विद्यार्थियों की प्रस्तुति के दौरान अनेक बार स्टैंडिंग ओवेशन देकर हौसला अफजाई की। शानदार प्रस्तुति पर जजेज ने भावुक होकर कहा कि शिक्षा के मंदिरों में इस प्रकार की तैयारी से विद्यार्थियों में बचपन में ही देशभक्ति की भावनाएं विकसित हो रही है।  प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि कुछ समय पहले प्रिंस के सैंकड़ों विद्यार्थियों द्वारा गाया गया वंदे मातरम गीत सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ। इसी से प्रभावित होकर इंडियाज गाॅट टैलेंट ने प्रिंस एकेडमी को अपने शो में प्रस्तुति देने हेतु आमंत्रित किया। संस्था निदेशक जोगेंद्र सुण्डा ने कहा कि इस प्रस्तुति से पूर्व संस्था के प्रबंधकों, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी ट्रेनर्स एवं डिजिटल टीम के मार्गदर्शन में 1100 विद्यार्थियों ने एक स्वर में मनमोहक प्रस्तुति देने हेतु कड़ी रिहर्सल की।

 

abtakhindi khabarhindi newsjhunjhunuprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanrajasthan newsshekhawati newsSikarSIKAR NEWS