इंसानियत एकता सेवा समिति का रात्रिकालीन कंबल वितरण अभियान शुरू…

चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिलों में असहायों को कंबल और ऊनी कपड़े वितरित होंगे

कलेक्ट्रेट सर्किल पर इंसानियत एकता सेवा समिति की तरफ से रात्रिकालीन कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत समिति अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में हुई।

समिति के संस्थापक करामत खान ने बताया कि इस अभियान के तहत चूरू, झुंझुनूं और सीकर जिलों में असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल और ऊनी कपड़े वितरित किए जाएंगे। अभियान में 300 से अधिक कंबल और रजाई वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान कोषाध्यक्ष रियाज अहमद, व्यवस्थापक जाफर खान, एडवोकेट इब्राहीम गौरी, डॉ. इदरीस खान गौड़, शौकत अली खान, पूर्व एएसपी अयूब खान, मौलवी अब्दुल्लाह खान, खुशी खान, शाहरुख खान समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। उपाध्यक्ष महमूद अली ने अभियान में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया।

abtakNewsSikar