इक ख्वाहिश फाउंडेशन की शानदार अनूठी पहल. खाटुश्याम जी में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर, श्याम भक्तों ने बढ़ चढ़कर शिविर में किया रक्तदान

इक ख्वाहिश फाउंडेशन एनजीओ सीकर एवं जल सेवा समिति खाटू श्याम जी के संयुक्त तत्वाधान में बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में दूसरा रक्तदान सेवा शिविर का आयोजन किया गया

इक ख्वाहिश फाउंडेशन एनजीओ सीकर एवं जल सेवा समिति खाटू श्याम जी के संयुक्त तत्वाधान में बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में दूसरा रक्तदान सेवा शिविर का आयोजन किया गया. फाउंडेशन की निदेशक डॉ सुनीता चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन खाटू श्याम जी में आयोजित शिविर का मुख्य अतिथि खाटुश्याम जी मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान एंव डॉ लक्ष्मण सिंह ओला पूर्व निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं राजस्थान द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ॰ ओला ने बताया कि रक्तदान एक नेक और जीवन रक्षक कार्य है हर किसी को ब्लड डोनेट करना चाहिए. दीपक अग्रवाल ने बताया कि दोनों संस्था हर साल एकादशी के दिन डोनेशन केंप लगाती हैं जिसमें श्यामप्रेमी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं, देश भर से लोग आए और रक्तदान शिविर में अहम भूमिका निभाई । सिंगर पप्पू शर्मा ने केम्प की सराहना करते हुए रक्तदान शिविर को भव्य आयोजन बताते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान होता है इसलिए रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता । पंकज गर्ग ने बताया रक्तदान शिविर में 143 यूनिट ब्लड संग्रह हुआ इस मौके पर शिक्षाविद श्यामसुंदर डीसीआई चेयरमैन राजेश भारद्वाज, सुलतान सिंह, सूर्य रोशनी के डायरेक्टर एस एन बंसल, अंकुर गुप्ता,शीतल पाण्डे सौरव शर्मा,ओमप्रकाश काजला अरमान नीतू कंवर रोहित, गौरव, अमित पीके जवाहर परमेश्वर आदि मौजूद रहे।

abtakchuruchuru hindi newschuru newsHealth Care Tipshindi khabarhindi newshindi updatejaipur newsjhunjhunu hindi newsrajasthan hindi updaterajasthan newsshekhawatishekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update