इस्लामिया एज्युकेशनल, कल्चरल एण्ड वेलफेयर सोसायटी सीकर की प्रबंध समिति के कार्यकाल की अंतिम आयोजित बैठक में स्वीकार और अस्वीकार आवेदन पत्रों का प्रकाशन, नई प्रबंध समिति के ईद बाद चुनाव कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति, अस्वीकार आवेदन पत्रों के आवेदकों को चैक से राशि वापसी, शेष सदस्यता शुल्क लगभग 1 करोड़ की बैंक में फिक्स डिपोजिट FDR करने जैसे कई निर्णय हुए।
प्रबन्ध समिति के चुनाव कराने हेतु अध्यक्ष जनाब अनवर हुसैन कुरेशी और सचिव जनाब जावेद अली पंवार ने इंजीनियर खुर्शीद हुसैन जाटू को निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति के पत्र के साथ 5257 सदस्यों की मतदाता सूची सौंप कर चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का निवेदन किया। अब प्रबन्ध समिति कोई नया निर्णय नहीं ले सकेगी, निर्वाचन अधिकारी, इस्लामिया रजिस्टर्ड संविधान , राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 व नियम 1993 और राजस्थान रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1958 के प्रावधानों के अनुसार समस्त आजीवन और सामान्य सदस्यों द्वारा 16 प्रबंध समिति सदस्यों के चुनाव और उसके बाद निर्वाचित 16 प्रबंध समिति सदस्यों द्वारा अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करवाएंगे। बैठक में सदस्यों ने निष्पक्ष व पारदर्शिता से चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया।
अध्यक्ष हाजी अनवर अहमद कुरेशी ने प्रबंध समिति की सदस्यता अभियान समिति और आवेदन पत्र जांच एवं निस्तारण समिति सचिव जावेद अली पंवार, कोषाध्यक्ष मकसूद अहमद पठान, संयुक्त सचिव प्रतिनिधि निसार अहमद जाटू, शौकत अली रंगरेज, शब्बीर अहमद नारू और लेखाकार रफीक खान, व्याख्याता सुरेश मीणा , लिपिक साजिद भाटी सहित स्टाफ का विशेष आभार जताते हुए, सहयोग के लिए प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष हाजी इकबाल हुसैन तंवर व सलीमुद्दीन जमींदार, मोहम्मद अली खत्री, सज्जाद हैदर, मोहम्मद फारूक भाटी, गुलाम मोहम्मद मुगल, इशाक मुस्ताक कुरेशी, अब्दुल सलीम कुरेशी, शकील अहमद भिश्ती, हैदर करार , स्टाफ प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद आरिफ व अब्दुल रऊफ जोया, व्याख्याता सुविता, मोहम्मद मुकर्रब, मोइनुद्दीन कुरेशी, मोहम्मद खालिद, साजिद खिलजी, मोहम्मद समीर , अबरार अहमद, मुश्ताक अहमद सहित सहयोगी स्टाफ का भी आभार जताया। वहीं प्रबंध समिति ने पूरे अभियान में सहयोग के लिए पूर्व पदाधिकारी अब्दुल रजाक पंवार, अजहर कुरेशी, संघर्ष समिति के मोहम्मद इकबाल कारीगर, मोहम्मद आमीन रंगरेज, मोहम्मद कासिम खिलजी, एडवोकेट मोहम्मद रफीक गौड़ व सदस्य गण, मोहम्मद अली बडगुजर, शकील अहमद सुल्तानिया, अब्दुल रहमान खत्री, मोहम्मद खालिद, सैय्यद मकसूद, मोहम्मद सलीम भाटी, खुर्शीद चौहान , मोहम्मद यूसुफ सहित समस्त सहयोगियों का आभार जताया।