ईडी ने 640 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़…

क्रिप्टो ट्रेडर्स और सीए के संगठित गिरोह ने ठगी के पैसे को UAE में किया सफेद

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 640 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देशभर में छापेमारी कर एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह साइबर ठगी से अर्जित ब्लैक मनी को व्हाइट करने का काम करता था। ठगी का पैसा भारत के 5000 से अधिक बैंक खातों से निकालकर UAE स्थित PYYPL ऐप पर ट्रांसफर किया जाता था, जहां इसे दुबई में क्रेडिट कार्ड और एटीएम के जरिए नकद किया जाता था।

28 से 30 नवंबर तक दिल्ली, झुंझुनूं, जोधपुर, गुरुग्राम, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता समेत 13 स्थानों पर कार्रवाई में ईडी ने 47 लाख नकद, 1.36 करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी, बैंक खातों और निजी वॉलेट्स को सीज किया। दिल्ली से दो सीए और एक क्रिप्टो ट्रेडर की गिरफ्तारी की गई, जबकि झुंझुनूं में 17 घंटे की छापेमारी के दौरान संगठित नेटवर्क से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद हुए। ईडी ने ठगों द्वारा सट्टेबाजी, फिशिंग और अन्य अनैतिक तरीकों से करोड़ों कमाने की बात कही है।

abtakNewsSikar