राज्य सरकार ने ई-मित्र संचालकों पर सख्ती बढ़ाते हुए सिटीजन सर्विस ऐप को एसएसओ पोर्टल से हटा दिया है। अब ई-मित्र संचालकों को केवल ई-मित्र आईडी से ही सेवाएं प्रदान करनी होंगी। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि सिटीजन ऐप का अत्यधिक उपयोग ई-मित्र पोर्टल की प्रभावशीलता को कमजोर कर रहा था और ग्राहकों से जुड़े रिकॉर्ड भी सरकार के पास नहीं पहुंच पा रहे थे।
ई-मित्र संचालकों के लिए यह बदलाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि कई संचालक बेरोजगार हैं और सिटीजन सर्विस बंद होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। वहीं, सिटीजन ऐप के जरिए बढ़ते फर्जीवाड़े और अवैध गतिविधियों के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है। अब सभी सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन केवल ई-मित्र पोर्टल के माध्यम से होंगे, जिससे प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाएगा।
झुंझुनूं के सहायक निदेशक घनश्याम गोयल ने बताया कि ई-मित्र पोर्टल पर काम करवाने वाले ग्राहकों को अब सही रिकॉर्ड और सेवाएं मिलेंगी, और यह कदम साइबर सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी था।