कस्बे के उग्रवादी बालाजी मन्दिर में महंत स्वामी श्री अवधेशाचार्य जी महाराज के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर परिसर में महाराज व ग्रामीणों के द्वारा हनुमान चालीसा पढ़ी गई । ग्राम वासियों ने अवधेशाचार्य जी महाराज का माला व सोल पहनाकर स्वागत किया । अवधेशाचार्य जी महाराज ने सभी को सदुवाद दिया उसके बाद पोस्टर विमोचन किया गया।
इस पावन अवसर पर धर्म प्रेमियों, एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कथा महोत्सव में श्रद्धालु को श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपान करवाया जाएगा यह आयोजन आध्यात्मिक भक्तिभाव से ओत-प्रोत रहेगा इस आयोजन को लेकर महंत अवधेश आचार्य जी महाराज ने बताया की यह पोस्टर का विमोचन हर ढाणी गांव शहर में किया जाएगा और पीले चावल वितरण कर निमंत्रण भी दिए जाएंगे सभी इस आयोजन में आकर श्रीमद् भागवत गीता महापुराण का रसपान करें और टोडी माधोपुरा बालाजी धाम में पधार कर भगवान बालाजी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण करें इस सप्त दिवसीय आयोजन में आने को श्रद्धालु साधु संत महानुभाव सनातन प्रेमी उपस्थित होंगे और इस आयोजन में भेरूजी मंदिर टोडी से भाव कलश यात्रा 16 मार्च प्रातः काल सुबह 9:15 प्रारंभ होगी और बगड़ियों की की ढाणी से होते हुए माधोपुर बालाजी धाम तक यात्रा आकर श्रीमद् भागवत गीता महापुराण का आयोजन प्रारंभ होगा इस पोस्टर विमोचन के आयोजन में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।