उदय सेवा संस्थान का निशुल्क रजाई वितरण अभियान, 90 परिवारों को मिली रजाई…

महिला थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल ने परोपकार का महत्व बताया

उदय सेवा संस्थान ने निशुल्क रजाई वितरण अभियान का शुभारंभ किया, जिसमें 90 परिवारों को रजाई प्रदान की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल ने परोपकार को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए सभी को जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा दी।

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, और संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जाकिर बड़गुजर सहित अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर ईश्वर सिंह राठौड़ ने अच्छे कार्यों को पुण्य प्राप्ति का मार्ग बताया।

abtakhindi news