उदय सेवा संस्थान की पहल: महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता परिचर्चा का आयोजन

उदय सेवा संस्थान की पहल: महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता परिचर्चा का आयोजन

उदय सेवा संस्थान की पहल: महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता परिचर्चा का आयोजन
सीकर

उदय सेवा संस्थान (N.G.O.) की ओर से महिला स्वास्थ्य को लेकर उदय सिलाई सेंटर में एक जागरूकता परिचर्चा का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अन्जुमन सैयद ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। डॉ. सैयद ने गर्भावस्था, मासिक धर्म संबंधी समस्याएँ, प्रसूति देखभाल, हार्मोनल असंतुलन एवं निःसंतानता जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समय पर जांच एवं सही परामर्श से महिलाओं की कई जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। परिचर्चा के दौरान महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे, जिनका समाधान डॉ. सैयद ने सहज और सरल भाषा में किया। साथ ही महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम पेसिफिक केयर हॉस्पिटल, सीकर के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उदय सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जाकिर बड़गुजर, डॉ. वसीम अजमेरी, युथ विंग अध्यक्ष रहीस खान, प्रोजेक्ट हेड तैयबा जाटू, सिलाई सेंटर इंचार्ज रहीसा जाटू सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में उदय सेवा संस्थान की ओर से अतिथि चिकित्सक का आभार व्यक्त किया गया।

 

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanrajasthan hindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS