राजस्थान के उनियारा थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे 29 पर स्थित गाडोली मोड़ के पास एक निजी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सहित तीन बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उनियारा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर से एक निजी बस में सवार होकर जैन समाज के लोग धार्मिक यात्रा के लिए गाडोली गांव आए थे। लौटते समय बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक चालक सियाराम मीणा (22), प्रियंका (9), ज्योति (12), और रेखा (12) घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों को टोंक रैफर कर दिया गया, जबकि सियाराम और रेखा को भी रैफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।