उपभोक्ता दिवस पर मनोज मील को दिल्ली कार्यक्रम में आमंत्रण…

राष्ट्रीय लोक अदालत में सर्वाधिक प्रकरणों का निस्तारण करने पर मिल रहा सम्मान

24 दिसंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झुंझुनूं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार के उपभोक्ता मामलात विभाग की सचिव आईएएस निधि खरे ने पत्र भेजकर इस सम्मान की सूचना दी।

मनोज मील को यह अवसर उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सर्वाधिक उपभोक्ता विवादों का निस्तारण करने के लिए दिया गया है। मील को झुंझुनूं, चूरू और सीकर के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस कार्यक्रम में शरीक होने वाले मनोज मील राजस्थान के एकमात्र अध्यक्ष हैं।

abtakNewsSikar