उपभोक्ता विवाद आयोग में विद्युत सेवा उपभोक्ताओं के लिए विशेष न्याय टेबल…

19 और 21 दिसंबर को विशेष सुनवाई और निस्तारण का अवसर

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में विद्युत सेवा से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए 19 दिसंबर को विशेष न्याय टेबल आयोजित की जाएगी। इस दौरान विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा के नेतृत्व में निगम के नोडल अधिकारी और अधिशासी अभियंता उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे।

विशेष रूप से वीसीआर, मीटर जलने, और पुराने पीडीसी प्रकरणों का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, शनिवार 21 दिसंबर को भी उपभोक्ता आयोग का कार्यालय खुलेगा और आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील खुद न्याय टेबल पर उपभोक्ताओं और सेवा प्रदाताओं की काउंसलिंग करेंगे।

आयोग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सीताराम स्वामी ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का निस्तारण लोक अदालत की पवित्र भावना से करें। लोक अदालत का अवार्ड जारी होने पर मामले का निपटारा हमेशा के लिए हो जाता है और उसकी अपील नहीं होती।

abtakNewsSikar