ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त…

पांच दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन

ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में आयोजित पांच दिवसीय बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार को समाप्त हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. भवानीशंकर शर्मा ने बताया कि आश्रम के नवनिर्मित मंदिर में पं. रवि शर्मा, महेश गौड़ और ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवीत संस्कार कर ब्रह्म भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें आश्रम के 131 ब्रह्मचारियों सहित आचार्य व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

abtakhindi news