पीएचक्यू की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर अमरजीत की पत्नी सुधा कंवर को इटली के ट्रेपानी शहर से गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस को सुधा कंवर की इटली में गिरफ्तारी के बाद भारत लाने में तीन से चार महीने का समय लग सकता है। सुधा कंवर पर 3 दिसंबर 2022 को सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, सुधा ने अपने देवर अमरजीत के माध्यम से एक पिस्टल और कारतूस मंगवाए थे, जिन्हें बाद में शूटर्स को पहुंचाया गया था। इससे पहले उसके पति अमरजीत को भी इसी साल जुलाई में इटली से गिरफ्तार किया गया था। दोनों अब अपनी लोकेशन नहीं बदल पाएंगे और कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने तक वहीं रहना होगा। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।