एक शाम रूप जी के नाम, 23 मार्च को सांस्कृतिक संध्या…

सीकर के कलाकारों को मिलेगा मंच, हास्य कलाकार रूप जी की स्मृति में होगा आयोजन

शेखावाटी के प्रसिद्ध हास्य कलाकार रूप जी की स्मृति में “एक शाम रूप जी के नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। यह आयोजन कलाकार परिषद सीकर के तत्वावधान में सैनी मंदिर, सीकर में शाम 7 बजे होगा।

कार्यक्रम प्रभारी गौरीशंकर सैनी ने बताया कि रूप जी को कलाकारों से विशेष लगाव था, वे हमेशा कला प्रेमियों से घिरे रहते थे। इसी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। संस्था के संरक्षक एडवोकेट हितेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन में सीकर के प्रमुख गायन, नाटक, एकल अभिनय और कविता पाठ कलाकार भाग लेंगे। इसके अलावा, सीकर के यूट्यूब और मंचीय कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। शहर के प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे यह शाम यादगार बन जाएगी।

abtakhindi news