एडीपीसी समसा राकेश लाटा हुए सेवानिवृत
सीकर
एडीपीसी समसा राकेश कुमार लाटा शुक्रवार को अपनी 35 वर्ष की राजकीय सेवा से सेवानिवृत हुए। इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में सहायक निदेशक पूरण मल की अध्यक्षता में सेवानिवृति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राकेश कुमार लाटा का माला व साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में लाटा के राजकीय सेवा के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यो के बारें में विचार व्यक्त किए गए।
इस अवसर पर सहायक जनसम्पर्क अधिकारी राकेश कुमार ढाका, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, हेमन्त सिंह, रोहिताश्व कुमार, सूचना सहायक शालू स्वामी, लोकेश कुमार सैन, विमल कुमार टांक, जीवण सिंह, पत्रकार सुरेन्द्र माथुर, मुकुश जोशी, सुभाष मीणा सहित लाटा के परिवारजन उपस्थित थे।