एनएमएमएस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों का टोडारायसिंह में सम्मान…

साहित्य मंच के तत्वावधान में जयकिशनपुरा विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

साहित्य मंच, टोडारायसिंह के तत्वावधान में बनवाड़ा पंचायत क्षेत्र के जयकिशनपुरा के राउप्रावि में सत्र 2024-25 के एनएमएमएस परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह में संयोजक शिवराज कुर्मी, भामाशाह ओमप्रकाश जैन, पीईईओ पन्नालाल वर्मा, प्रधानाध्यापक हेमराज माली और एसएमसी अध्यक्ष ब्रजमोहन प्रजापत ने विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया।

सम्मानित विद्यार्थियों में धीरज प्रजापत, लव शर्मा, कुश शर्मा, गगन मीणा, प्रकाश शर्मा, शिवानी शर्मा, दीपक शर्मा, रामकेश गुर्जर, शिवानी बैरवा, तमन्ना चंदेल, सूरज नायक, और हेमराज बागरिया शामिल रहे। समारोह में प्रेरक दिनकर विजयवर्गीय ने कार्यक्रम का संचालन किया।

abtakhindi news