एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चौधरी का सिखर स्वागत…

युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह महेश चौधरी का किया स्वागत

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चौधरी के सीकर आगमन पर युवाओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा के नेतृत्व में रींगस, खाटूश्यामजी, पलसाना, गोकुलपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। सीकर में काफिले के साथ रैली निकाली गई, जिसमें महेश चौधरी ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। सीकर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, सरपंच चुन्नीलाल ज्याणी, अनिल तिड़दिया सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

abtakhindi news