एनडीए एसएसबी में चयनित प्रिंस के 24 कैडेट्स का नकद पुरस्कार से हुआ सम्मान

एनडीए एसएसबी में चयनित प्रिंस के 24 कैडेट्स का नकद पुरस्कार से हुआ सम्मान
एनडीए एसएसबी में चयनित प्रिंस के 24 कैडेट्स का नकद पुरस्कार से हुआ सम्मान

 

सीकर


प्रिंस एनडीए एकेडमी एवं प्रिंस सैनिक स्कूल में हाल ही में एनडीए एसएसबी में चयनित 24 विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चयनित कैडेट्स में पांच छात्राएं भी शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर बीबी जानू, ब्रिगेडियर एचएस पिलखवाल, ब्रिगेडियर आरके बलोदा, एसएसबी इंटरव्यूइंग ऑफिसर कोमोडोर मंजीत सिंह, कर्नल कुरियन जैकब, पर्सनैलिटी डवलपमेंट एक्सपर्ट अनीश कपूर, प्रबंधन सदस्य निरुपम सुण्डा, शिप्पी सुण्डा एवं पवन कुमावत ने चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अभिभावकों के साथ 31000 रू. का नकद पुरस्कार, लैपटॉप बैग एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि विगत तीन वर्षों में प्रिंस एनडीए एकेडमी के 113 कैडेट्स एनडीए, टीईएस, सीडीएस आदि एसएसबी में अंतिम रूप से चयनित हो चुके हैं। चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्रिंस में कक्षा 6 से 12वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ब्रिगेडियर एवं कर्नल रैंक के 11 डिफेंस ऑफिसर्स द्वारा डिफेंस ऑफिसर्स एवं सिविल सर्विसेज जैसी उच्च प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।
abtakhindi khabarNewsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanshekhawati newsSikar