झुंझुनूं के एपेक्स स्काईलाइन अस्पताल में हार्ट अटैक के गंभीर मरीज की उपचार के बाद जान बचाई गई। 55 वर्षीय मनोज (परिवर्तित नाम) को छाती में दर्द और श्वांस में तकलीफ के बाद नाजुक हालत में अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। डॉक्टर संजय डूडी ने तुरंत सीपीआर दिया और खून पतला करने का इंजेक्शन लगाकर मरीज की जान बचाई।
मरीज को परिजनों की सहमति पर आईसीयू में एडमिट किया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया। चार दिन बाद उसे आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया और ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान अस्पताल की टीम में डॉ. अहसान अली, डॉ. अविशा, डॉ. मनोज, डॉ. रवीना, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट अल्ताफ कच्छावा और मनीषा का सहयोग रहा। अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा सेवाओं की भी सुविधा उपलब्ध है, जैसे गुर्दा, न्यूरो, हड्डी, स्त्री रोग, और डायलिसिस।