एबीवीपी ने डॉ. बीआर अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर तिरंगा यात्रा निकाली…

समरसता का संदेश देने के लिए सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को डॉ. बीआर अम्बेडकर की 68वीं पुण्यतिथि पर लोहिया कॉलेज से अम्बेडकर प्रतिमा तक ढाई सौ फीट तिरंगा यात्रा के साथ समरसता संदेश यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने भेदभाव मुक्त समाज का संदेश दिया और सामाजिक भेदभाव तथा छूआछूत को समाप्त करने का संकल्प लिया।

नगर मंत्री वरुण शर्मा ने बताया कि एबीवीपी इस दिन को समरसता दिवस के रूप में मनाती है और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनचेतना का कार्य करती है। जिला संगठन मंत्री मुकेश यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देशभर में समरस समाज बनाने के लिए युवाओं के माध्यम से कार्य कर रही है, जो एक समृद्ध और सशक्त भारत के लिए जरूरी है। समरसता संदेश यात्रा में चूरू शहर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर नगर कार्यालय मंत्री देवकिशन शर्मा, नगर छात्रावास संयोजक विशाल सिंह भाटी, विशाल सिंह पंवार, योगेन्द्र जांगिड़, देवेन्द्र सिंह, लोकेश ज्यानी, विवेक जांगिड़, कुलदीप प्रजापत, दिप्ती, दिलिप, निखिल, विशाल सिंह राठौड़, ज्योति कुमारी, आशा, पुष्पा कुमारी, निकिता समेत कई लोग मौजूद थे।

abtakNewsSikar