पिपराली रोड स्थित एमके मेमोरियल शिक्षण संस्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कराटे बेल्ट प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्थान के अध्यक्ष महावीर ढाका ने बताया कि 29 नवंबर को जिले की बेल्ट प्रतियोगिता में एमके स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने विभिन्न बेल्ट प्राप्त किए। संस्था के निदेशक इंजी. मनीष ढाका ने बताया कि 17 विद्यार्थियों ने ग्रीन बेल्ट, 7 ने ब्लू बेल्ट, 3 ने पर्पल और 2 विद्यार्थियों ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त किया। प्रतियोगिता हेमंत कुमार के सानिध्य में हुई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संजय शर्मा, प्राचार्य संगीता शर्मा, आशा शर्मा, अकादमी प्रमुख नेहा वर्मा, कराटे कोच मोहम्मद कलीम सहित अन्य स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।