एमके स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने कराटे बेल्ट प्राप्त किए..

विभिन्न रंग की बेल्ट्स प्राप्त कर छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

पिपराली रोड स्थित एम.के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने कराटे बेल्ट प्रतियोगिता पास करी ।संस्थान के अध्यक्ष श्रीमान महावीर ढाका ने बताया कि 29 नवंबर को सीकर जिले की विभिन्न स्कूलों द्वारा आयोजित बेल्ट प्रतियोगिता मे एमके स्कूल के 29 विद्यार्थियों ने विभिन्न बेल्ट प्राप्त किए। संस्था के निदेशक इंजीनियर मनीष ढाका ने बताया कि 17 विद्यार्थियों ने ग्रीन बेल्ट, 7 विद्यार्थियों ने ब्लू बेल्ट, 3 विद्यार्थियों ने पर्पल बेल्ट और 2 विद्यार्थियों ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त किया। प्रतियोगिता जयपुर से पधारे श्री हेमंत कुमार के सानिध्य में हुई। आज विद्यालय में इन सभी विद्यार्थियों को बेल्ट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री संजय शर्मा, प्राचार्य श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, अकादमी प्रमुख सुश्री नेहा वर्मा, कराटे कोच मोहम्मद कलीम व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।

abtakhindi news