एम. के. मेमोरियल स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के 10 साल पूरे होने पर दी शानदार प्रस्तुति…

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छवि शर्मा और समूह की नृत्य प्रस्तुति को जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित

एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल की विद्यार्थियों के द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार नृत्य प्रस्तुति दी गयी। विद्यालय के अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद ढ़ाका ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला परिषद सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम में छवि शर्मा एण्ड गु्रप ने नृत्य प्रस्तु किया जिसमें जिला कलेक्टर श्री मुकुल शर्मा द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी छात्राओं को बधाई दी गयी।

abtakhindi news