एम. के. मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा जादूगर आंचल का रोमांचक जादू शो
सीकर।
एम. के. मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने रामलीला मैदान में आयोजित विश्वप्रसिद्ध जादूगर आंचल के जादू शो का रोमांचक अनुभव लिया। लगभग दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएँ तथा शिक्षक जादू, रहस्य और मनोरंजन से भरी प्रस्तुतियों में मंत्रमुग्ध होकर डूबे रहे।
शो के दौरान बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण जयकारों के साथ हर एक्ट का स्वागत किया। जादूगर आंचल ने अपने अद्भुत कौशल, आत्मविश्वास और प्रभावशाली मंच संचालन से दर्शकों को बांधे रखा। उन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक सोच, एकाग्रता और मेहनत के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश भी दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने जादूगर आंचल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं प्रेरक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने जादूगर आंचल से मुलाकात की और उत्साहपूर्वक यादगार पल कैमरे में कैद किए।
उल्लेखनीय है कि आयोजकों द्वारा विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए सुबह के समय रियायती दर पर शो देखने की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसका स्कूलों द्वारा भरपूर लाभ उठाया जा रहा है।