एलएन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को शिवम ऑर्थो व जनरल हॉस्पिटल के पास हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण ने दुपहिया वाहन चालकों को ट्रस्ट की ओर से हेलमेट वितरित किए।
ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. महेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कोतवाली के राजेश, नरेंद्र सिंह, मदनलाल, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र सिंह और बलकेश सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़, विक्रम सिंह कोटवाद, चंद्राराम गुरी, अभिषेक चोटिया, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, अमीलाल धेतरवाल, डॉ. कमल वशिष्ठ, डॉ. जेपी महायच, डॉ. रामनिवास ढुकिया, डॉ. उषा कस्वां, डॉ. अजहर कुरेशी, सागरमल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन भास्कर शर्मा ने किया। इस पहल से दुपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उनके जीवन की सुरक्षा को बढ़ाने में मदद मिली।