एसएफआई का कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन: कोचिंग सेंटर्स में सुरक्षा की मांग…

जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग में छात्राओं के बेहोश होने की घटना पर विरोध प्रदर्शन

जयपुर में उत्कर्ष कोचिंग के क्लासरूम में छात्रों के बेहोश होने की घटना के बाद बुधवार को एसएफआई ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। एसएफआई ने ढाका भवन से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली और नारेबाजी की।

एसएफआई ने कलेक्टर से कोचिंग सेंटर्स और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में हो रही ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पहले से व्यवस्था बनाने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने कहा कि जयपुर के बाद दिल्ली में भी ऐसी घटना हो चुकी है, और सीकर जैसे कोचिंग हब में भी बच्चों की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। उन्होंने जिला प्रशासन से निगरानी कमेटी बनाने और कोचिंग संस्थानों की स्थितियों की जांच करने की अपील की, खासकर उन क्लासरूम्स में, जहां 500 से 800 छात्रों को एक साथ पढ़ाया जाता है।

abtakNewsSikar