एसएफआई का विरोध प्रदर्शन: परीक्षा केंद्र बदलने के फैसले पर नाराजगी…

राजकीय विज्ञान महाविद्यालय में प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

राजकीय विज्ञान महाविद्यालय में पीजी नियमित छात्रों का परीक्षा केंद्र बदलने के विरोध में छात्र संगठन एसएफआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कमेटी सदस्य नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि परीक्षा केंद्र महाविद्यालय से हटाकर दूसरी जगह निर्धारित कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा होगी।

जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुर्जर ने कहा कि कॉलेज में पर्याप्त बैठक व्यवस्था होने के बावजूद परीक्षा केंद्र दूर किया जाना अनुचित है। इसे महाविद्यालय में ही रखने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में इकाई महासचिव कपिल शर्मा, अखिल, मनोज बाजिया, योगेंद्र और आयुष बाजिया समेत कई विद्यार्थी शामिल रहे।

abtakhindi news