ढाका भवन, सीकर में गुरुवार को एसएफआई धोद तहसील सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में छात्रों के अधिकारों, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में जिला सचिव महिपाल सिंह गुर्जर ने 21 सदस्यीय कमेटी का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। 8 सदस्यीय सचिव मंडल में संदीप नेहरा अध्यक्ष और अभिषेक महला महासचिव चुने गए। अन्य पदों पर शोएब ख़ान, योगेश कोक, अंकित यादव, संदीप बाजियां और प्रकाश सेन को जिम्मेदारी दी गई।