एसएससी मेगा टेस्ट सीरीज में अव्वल रहे केशवानन्द कालेज के विद्यार्थी…

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पी.जी कॉलेज के विद्यार्थीयों की एसएससी मेगा टेस्ट सीरीज प्रथम बैच की परीक्षा में उच्च रैंक हासिल करने पर मैडल व नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पी.जी कॉलेज के विद्यार्थीयों की एसएससी मेगा टेस्ट सीरीज प्रथम बैच की परीक्षा में उच्च रैंक हासिल करने पर मैडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जानकारी देते प्राचार्य ललित किशोर तंवर ने बताया कि कॉलेज के साथ एसएससी मेगा टेस्ट सीरीज में एसएससी प्रथम बैच के उच्च रैंक प्राप्त करने वाले 30 विद्यार्थीयों को मैडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें रिंकू वर्मा, फहरान, एकता, दीपक, स्वेता ने 95 प्रतिशत के साथ टॉप किया। महाविद्यालय में बीए,बीएसी,बीकॉम, एमए, एमएससी के साथ साथ एसएससी सीजीएल की तैयारी भी करवाई जाती है। संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने अपने उद्बोधन में बताया कि मेहनत, लगन व लक्ष्य बनाकर पढाई करेगें तो सफलता निश्चित मिलेगी। इस अवसर पर चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, नर्सिंग प्राचार्य महेश कुमावत, पॉलीटेक्निक प्राचार्य जगदीश सोलंकी, स्पेशल एजुकेशन प्राचार्य महीपाल बिजारणिया सहित प्रबंधन सदस्य, स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

abtakNewsSikar