सीकर स्थित एसके गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में पीजी प्रीवियस के विभिन्न पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर 5 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कॉलेज में अर्थशास्त्र, संस्कृत, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, भौतिक शास्त्र, एबीएसटी, व्यावसायिक प्रशासन और ईएएफएम में सीटें रिक्त हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयुक्तालय की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और साथ में आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करके आवेदन कर सकते हैं।