गीता भवन जयपुर में अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ एवं कंज्यूमर कनफेडरेशन ऑफ़ इंडिया सीसीआई के चुनाव 16 मार्च को संपन्न हुए। राजस्थान भर से एक सो पचास से ज्यादा स्वयं सेवी संगठनों के महासंघ का 31 वां प्रांतीय सम्मेलन संपन्न हुआ। सीकर जिले से उपभोक्ता क्षेत्र में पिछले तीन दशकों (तीस वर्षों ) से कार्यरत कर्मठ, सेवाभावी एडवोकेट सत्यनारायण सिखवाल को अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का महासचिव बनाया गया है। सत्यनारायण सिखवाल वर्तमान में उपभोक्ता संरक्षण परिषद सीकर में एनजीओ सदस्य के रूप में तथा जिला उपभोक्ता जागरण समिति में अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। देश के प्रमुख उपभोक्ता आंदोलनकारी एवं दोनों संस्थाओं के मुख्य संरक्षक डॉक्टर अनंत शर्मा जी सहित दोनों संगठनों के देश-प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुए ।