ऑल इंडिया रैंक-1, सौरव को गुरुकृपा ने दिया 51 लाख का नकद पुरस्कार…

2421+ डॉक्टर्स परिवारों को मिला सफलता का सम्मान

शिक्षा नगरी मिनी इंडिया सीकर के पिपराली रोड स्थित “संस्कार रिसोर्ट” में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक तीन दिवसीय ऐतिहासिक डॉक्टर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जब सपने पूरे होते हैं, तो माता-पिता के खुशियों से भरे चेहरे दमकते हैं, और अभिभावक गर्वित होते हैं। पूरे सीकर में उत्सव का माहौल छा जाता है, और यह नजारा संस्कार रिसोर्ट में इन तीन दिनों में देखा गया।

हर वर्ष की भांति, गुरुकृपा ने संस्कार रिसोर्ट में NEET UG-2024 में सफल 2421+ से अधिक डॉक्टर्स और उनके परिवारों के साथ उत्सव 2024 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में NEET UG 2024 में 720 में से 720 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले हरियाणा भिवानी के सौरव को नकद 51 लाख का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह अब तक के इतिहास में किसी भी कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा दिया गया सबसे बड़ा पुरस्कार है, जिससे गुरुकृपा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।इसके साथ ही, गुरुकृपा ने टॉप 1000 रैंक्स में आने वाले छात्रों को भी लाखों के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया।गुरुकृपा उत्सव 2024 में कुल 65 लाख से अधिक के पुरस्कार दियें गए ।

गुरुकृपा उत्सव 2024 की खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में सभी 2421+ डॉक्टर्स और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। साथ ही, कुछ ऐसे परिवार भी शामिल हुए, जिनके परिवार से लगातार 3-5 सदस्य गुरुकृपा में पढ़कर डॉक्टर बने हैं। ऐसे परिवारों को “स्टार फैमिली” के रूप में सम्मानित किया गया।

इस समारोह में सम्मानित होने के लिए आए डॉक्टर्स अपने छोटे भाई-बहन, माता-पिता, दादा-दादी, मामा-मामी और नाना-नानी के साथ खुशियों से झूमते नजर आए और मंच पर सम्मान के लिए पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत 27 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से हुई, जो दोपहर 1:00 बजे तक चली, और फिर दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जारी रही। इसी तरह, कार्यक्रम 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को भी चला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। गुरुकृपा उत्सव 2024 में गुरुकृपा के निदेशक प्रदीप बुडानिया, राजेश कुल्हरी, वाइस प्रेसिडेंट रामकरण मील, योगेन्द्र शर्मा, महेंद्र सैनी, रणजीत सिंह और सभी शिक्षकों ने डॉक्टर्स का सम्मान किया।

रविवार, 29 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से AIR 1 सौरव और सभी टॉपर स्टूडेंट्स के साथ गुरुकृपा G-8 बिल्डिंग नवलगढ़ रोड से संस्कार रिसोर्ट पिपराली रोड तक एक विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में विदेशी कार्निवल परेड रही, जिसमें विदेशी कलाकार झूमते-नाचते हुए डॉक्टर्स और पैरेंट्स के बीच से निकले। इन कलाकारों ने जोकर, कार्टून कैरेक्टर, साइकिल बैलेसिंग गेम ,डांस आदि के माध्यम से धूम मचाई। सभी सम्मानित विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की, और प्रांगण में भव्य सुंदर नजारे मन मोहने वाले रहे। डॉक्टर्स के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल आयोजित किए गए जिनमें सॉकर क्लब, कैरिकेचर और वीआर सिम्युलेटर और बुल राइडिंग मुख्य आकर्षण रहें , जिनमें न केवल विद्यार्थियों, बल्कि बड़े-बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गुरुकृपा उत्सव 2024 की शानदार व्यवस्था देखकर देश के कोने-कोने से आए हुए डॉक्टर्स और पैरेंट्स प्रफुल्लित हो गए। मिनी इंडिया सीकर में गुरुकृपा लगातार हर वर्ष NEET UG में बेहतरीन परिणाम देकर अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ता आ रहा है और नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस बार गुरुकृपा से लगभग हर 6-7वां बच्चा NEET में चयनित हो रहा है। समूचे भारत में इस तरह के बेहतरीन परिणाम कोई अन्य संस्थान नहीं दे रहा है। इसी कारण मिनी इंडिया सीकर अपनी उच्चतम सफलता दर 19.22% के साथ देश में नंबर 1 है।

गुरुकृपा के निदेशक प्रदीप बुडानिया ने कहा कि गुरुकृपा उत्सव में जब हम यह नजारा देखते हैं, तो हमें अंदर से संतुष्टि मिलती है कि छात्रों के साथ मिलकर की गई मेहनत का प्रतिफल मिल रहा है। जब यहां छात्रों के माता-पिता, दादा-दादी को झूमते-नाचते देखते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। यह बड़ी सफलता कहीं न कहीं छात्रों की मेहनत के साथ हमारी पूरी टीम की भी होती है। मेरे सभी डॉक्टर्स से यही कहना है कि आप एक डॉक्टर के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी बनें और देश सेवा में अपना पूरा योगदान दें। गुरुकृपा की पूरी टीम इसी तरह मिलकर लगातार मेहनत करती रहेगी और आगे भी अच्छे-बड़े परिणाम देती रहेगी।

गुरुकृपा ने 2007 से अब तक देश को 12,000 से भी अधिक डॉक्टर्स दिए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में 28 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से गुरुकृपा ने अपने सभी पूर्व चयनित डॉक्टर्स के लिए “गुरुकृपा संगम” (एलुमनी मीट) का भी आयोजन किया, जिसमें देश के कोने-कोने से डॉक्टर्स एकत्रित हुए और उन्होंने मिलकर अपने गुरुजनों और निदेशक सर प्रदीप बुडानिया और राजेश कुल्हरी का सम्मान किया। कार्यक्रम में कई प्रस्तुतियां भी दी गईं।

abtakSikar