सीकर हाॅस्पिटल में एडवान्स फिजियोथैरिपी युनिट का शुभारंभ ओमदास जी महाराज पिठाधिश्वर सांगलिया धुणि के कर कमलों से हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अति. पुलिस अधिक्षक गजेन्द्र सिंह जौधा, बी.एल रणवा, लक्ष्मण सिंह बुरडक, भवंर प्रकाश शर्मा, राजेन्द्र बुरडक, दीपसिंह राठौड, नियाज खान जाजौद आदि मौजुद रहें। इस दौरान आये हुए अतिथियों का स्वागत डाॅ विशाल नेहरा, डाॅ विकास नेहरा, डाॅ मामराज, डाॅ राकेश किरडोलिया, ने किया। उनहोने बताया कि शेखावाटी अंचल में आधुनिक तकनीकी मशीनों द्वारा उत्तम सेवायें प्रदान की जायेंगी।